उत्तर क्षेत्र के सात कार्यालयों की टीमें करेंगी प्रतिभाग
प्रयागराज 23 फरवरी (आरएनएस)। भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग की उत्तर क्षेत्रीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता 24 से 27 फरवरी तक अमिताभ बच्चन स्पोट्र्स काम्पलेक्स (मेयोहाल) में आयोजित होगी।
कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के सात कार्यालयों एजी दिल्ली, एजी पंजाब, एजी हरियाणा, एजी उत्तराखंड, एजी हिमाचल प्रदेश, एजी जम्मू एवं कश्मीर और एजी उत्तर प्रदेश की टीमें भाग ले रही हैं।
आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ उपमहालेखाकार/प्रशासन शैलेश कुमार अग्रवाल एवं समन्वयक वरिष्ठ लेखाधिकारी/कल्याण लोकेश नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता महालेखाकार डॉ. सुरेंद्र कुमार, के संरक्षण में आयोजित इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 फरवरी को पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता सुबह दस बजे करेंगे।

