रुड़की,28 फरवरी (आरएनएस)। शहर में ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर बड़ा निवेश घोटाला सामने आया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को नामजद किया गया है। कंपनियों में निवेश पर 6 से 11 प्रतिशत मासिक लाभ देने का लालच देकर करीब 28.50 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में विकास शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में परिचितों के माध्यम से उसे एक कंपनी की जानकारी दी गई। दिनेश चौहान निवासी सोलानीपुरम, सावन कुमार निवासी सैनिक कालोनी व रोहित सिंघल निवासी सुभाष नगर ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी से जुड़े थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

