रुड़की,28 फरवरी (आरएनएस)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तोमर के सेवानिवृत्ति पर राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ ने उन्हें बधाई दी। राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार पहुंचकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तोमर के सेवानिवृत होने पर उन्होंने उनका शॉल ओढ़ाकर और मिढ़ाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान ब्रिजेश कुमार और उमेश मैठाणी ने कहा कि डॉ. अशोक तोमर एक साफ और स्वच्छ छवि के एक ईमानदार अधिकारी रहे, जिन्होंने विभाग को अपनी बेदाग सेवाएं दी। इस मौके पर ऋषि अस्थाना, बिंदु गुप्ता, महावीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

