रुड़की,28 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने वारंट के आधार पर पिछले लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पकड़े गए दोनों वारंटियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि क्षेत्र में वांछित और वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने सैदाबाद निवासी सोनू और संघीपुर निवासी आस मोहम्मद को उनके घर से दबोच लिया। बताया गया है कि इन दोनों के खिलाफ न्यायालय में मामले विचाराधीन थे, लेकिन वे लंबे समय से तारीखों पर उपस्थित नहीं हो रहे थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

