रुड़की,28 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ दबोचा है। आरोपी के पास से पुलिस ने माल्टा ब्रांड के 45 टेट्रा पैक बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। एसएसआई नवीन चौहान ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिसकर्मी सतपाल राणा और किशोर नेगी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में जा रहा है। घेराबंदी कर जब उसे रोककर तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 45 पाउच टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब बरामद हुई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

