भोपाल,14 मार्च (आरएनएस)। राजधानी भोपाल में तलाकशुदा महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीडि़ता बैतूल की रहने वाली है। आरोपी से सोशल मीडिया पर संपर्क में आई थी। आरोपी शादी का भरोसा दिलाकर उसे बैतूल से भोपाल ले आया। यहां दस महीने तक दोनों लिवइन में रहे और आरोपी ने कई बार उसके साथ रेप किया। अब आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया है। हर तरह का संपर्क भी पीडि़ता से खत्म कर दिया। तब थाने पहुंची पीडि़ता ने एफआईआर दर्ज करा दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय महिला बैतूल जिले की रहने वाली है। पांच साल पहले उसका अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह प्राइवेट काम करने लगी थी। कुछ समय बाद ही वह सोशल मीडिया के जरिए गोलू यादव नाम के युवक के संपर्क में आ गई। बातचीत के दौरान पता चला कि गोलू उसका दूर का रिश्तेदार भी है। उनके बीच जब नजदीकियां बढ़ीं तो गोलू ने महिला को शादी करने का झांसा दिया।
मिसरोद इलाके में किराए से रहती थी पीडि़ता महिला ने जब हामी भर दी तो दोनों भोपाल के मिसरोद इलाके में आकर रहने लगे। करीब 10 महीने तक युवक महिलाा का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले महीने अचानक ही युवक के व्यवहार में बर्ताव आया तथा उसने शादी करने से इंकार किया तथा भोपाल से भाग निकला। महिला ने कल थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

