रांची 19 मार्च (आरएनएस)। झारखंड ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी प्रतिष्ठित संस्था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट (ढ्ढढ्ढष्टरू) में कथित अनियमितताओं को लेकर ामिक संघ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी को औपचारिक शिकायत भेजकर तत्काल उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। श्रमिक संघ के अनुसार, ढ्ढढ्ढष्टरू के सीनियर मैनेजर रवि रंजन द्वारा क्र.्य. कंस्ट्रक्शन (इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट ) के माध्यम से दो व्यक्तियों — राहुल यादव एवं जाहिद अंसारी — की नियुक्ति नियमों को दरकिनार कर की गई है। संघ का आरोप है कि ये नियुक्तियां पूरी तरह संदिग्ध हैं और इसमें एक यूनियन नेता की मिलीभगत से प्रक्रियाओं को नजरअंदाज किया गया।
इसके अतिरिक्त, एक और गंभीर मामले में नितेश कुमार को बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया — जैसे इंटरव्यू, लिखित परीक्षा, योग्यता सत्यापन एवं सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति — के ही स्केल वृद्धि देते हुए असिस्टेंट मैनेजर पद पर पदोन्नत कर दिया गया। यह घटना संस्थागत पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
संघ ने यह भी आरोप लगाया है कि परिसर में कार्यरत विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों के वेतन में असमानता है, जिसकी निष्पक्ष जांच होने पर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
संघ के अध्यक्ष अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस प्रकार की मनमानी और संभावित भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो श्रमिक संघ व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। श्रमिक संघ ने ष्टङ्कह्र से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि संस्थान में जवाबदेही और पारदर्शिता बनी रहे। यह मामला केवल प्रशासनिक अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्थागत स्तर पर संभावित भ्रष्टाचार की ओर भी गंभीर संकेत करता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

