मुंबई/रांची 19 मार्च (आरएनएस)। सोनी सब लेकर आया है भक्ति, परिवार और दिव्य ज्ञान की अमर कहानियाँ गाथा शिव परिवार के आने वाले एपिसोड्स में कथा देवी पार्वती और भगवान शिव के दिव्य मिलन की ओर बढ़ती है। सती के बलिदान के बाद पुनर्जन्म लेकर पार्वती महादेव को जागृत करने के संकल्प के साथ तपस्या शुरू करती हैं। महादेव गहरे ध्यान और शोक में लीन रहते हैं, लेकिन पार्वती वर्षों तक कठिन तप और सेवा करती हैं। यह एक ऐसा क्षण है, जो ब्रह्मांडीय संतुलन को पुन: स्थापित करता है और उस पुत्र के जन्म का मार्ग प्रशस्त करता है, जो तारकासुर का अंत करेगा। गणेश कार्तिकेयÓ में देवी पार्वती का किरदार निभा रहीं श्रेनु पारिख ने साझा किया, इस चरण में देवी पार्वती का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास रहा, क्योंकि यह उनकी भक्ति और शक्ति की गहराई को दर्शाता है। यह ट्रैक खूबसूरती से दर्शाता है कि भक्ति, धैर्य और सच्चा प्रेम सबसे गहरे दु:ख को भी बदलने की शक्ति रखते हैं। सोनी सब पर देखिए गणेश कार्तिकेय, हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

