एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है : डॉ किशोर
रांची 19 मार्च (आरएनएस)। रांची विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के नये को-ऑर्डिनेटर डॉ. किशोर सुरीन का जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा (टीआरएल) संकाय के शिक्षकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और शोधार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि डॉ. किशोर सुरीन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में एनएसएस की गतिविधियां और अधिक प्रभावी तथा समाजोपयोगी होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर डॉ. किशोर सुरीन ने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को समाज से जोड़ते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।स्वागत करने वालों में टीआरएल संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ. सरस्वती गागराई, डॉ. दिनेश दिनमणि, डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो, डॉ. रीझु नायक, डॉ. राकेश किरण, डॉ. करम सिंह मुंडा, शकुंतला बेसरा, पप्पू बांड़ो, आलोक मिश्रा, सेरोफिना, महेन्द्र करमाली और लेखन राज मुंडा सहित कई छात्र-छात्राएं व शोधार्थी उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

