रांची 19 मार्च (आरएनएस)। सोनाहातु थाना परिसर सोनाहातु में बुधवार को इद,सरहुल,और रामनवमी पर्ब को लेकर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक को संपन्न किया गया। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल हुए।प्रभारी ने बैठक में आए लोगों से क्षेत्र में हो रहे तीनों पर्ब को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सहयोग करने को कहा।अगर किसी प्रकार का गड़बड़ी होता है तो तुरंत थाना को सूचना करें।त्योहार के अंदर किसी प्रकार का भड़काऊ गाना न बजाएं। माहौल को बनाए रखने पर ध्यान दें।मौके पर एएसआई राकेश कुमार, अनुप तिर्की,जामुदाग पंचायत समिति सदस्य रुप कुमार साहू,भीष्म देव महतो समेत कई सदस्यों ने भाग लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

