झारखंड सरकार के तीन मंत्री कार्यक्रम में होंगे शामिल
रांची 20 मार्च (आरएनएस)। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के ईस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल एवं रांची चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में 22 मार्च 2026 (रविवार) को रांची में गोल्डन जुबली समारोह सह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम संस्थान के 50 वर्षों की पेशेवर उत्कृष्टता और उपलब्धियों को समर्पित होगा। इस अवसर पर झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राधा कृष्ण किशोर एवं योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही देशभर से कई प्रतिष्ठित अतिथि, सदस्य और पेशेवर प्रतिभागी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। झारखंड की धरती पर आयोजित यह आयोजन राज्य की प्रतिभा, नेतृत्व और प्रगति को नई पहचान देने का प्रयास करेगा। बदलते आर्थिक परिदृश्य में रांची चैप्टर ने पिछले पांच दशकों में पेशेवर दक्षता को मजबूत करने के साथ-साथ नैतिक मानकों को बढ़ावा देते हुए औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।समावेशी विकास की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पेशेवरों के योगदान और नेतृत्व को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। कॉस्ट एवं मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स ने वित्तीय अनुशासन स्थापित करने और संगठनों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम के दौरान गोल्डन लेगेसी: 50 वर्षों की पेशेवर उत्कृष्टता, एम्पावरिंग लीडरशिप: राष्ट्रीय नीतियों में महिला सीएमए की भूमिका, कैपेसिटी बिल्डिंग, क्षेत्रीय आर्थिक एवं औद्योगिक विकास में सीएमए की भूमिका तथा इन्क्लूसिव इनोवेशन, नैतिकता और सतत् सीख के माध्यम से प्रगतिशील समाज का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। रांची चैप्टर की अध्यक्ष मीरा प्रसाद ने कहा,ढ्ढष्टरू्रढ्ढ रांची चेप्टर का गोल्डन जुबली समारोह हमारे लिए गर्व और आत्ममंथन का विशेष अवसर है। पिछले 50 वर्षों में संस्थान ने पेशेवर उत्कृष्टता, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रांची चैप्टर ने भी इस यात्रा में सक्रिय योगदान देते हुए पेशे को सशक्त बनाने के साथ औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई है । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम महिला पेशेवरों के योगदान और नेतृत्व को विशेष रूप से सम्मानित करेंगे।
आयोजकों ने सभी सदस्यों, पेशेवरों और इच्छुक प्रतिभागियों से इस महत्वपूर्ण आयोजन में भाग लेने की अपील की है, ताकि विचारों के आदान-प्रदान के साथ एक मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास को बल मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

