भोपाल,21 मार्च (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी काशी और देश की सांस्कृतिक चेतना के जीवंत स्वर थे। उन्होंने शहनाई जैसे लोक वाद्य को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर भारत की समृद्ध संगीत विरासत को नई पहचान दिलाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

