भोपाल,21 मार्च (आरएनएस)।नगर निगम, भोपाल की हाउसिंग फॉर ऑल शाखा द्वारा अरेरा हिल्स स्थित पर्यावास भवन में आयोजित दो दिवसीय आवासीय मेला संपन्न हुआ। निगम द्वारा 20 एवं 21 मार्च 2026 को अरेरा हिल्स स्थित पर्यावास भवन में आयोजित आवास मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की जानकारी नागरिकों को उपलब्ध कराई गई।
निगम की हाउसिंग फॉर ऑल शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय आवासीय मेला शनिवार को संपन्न हुआ। निगम द्वारा 20 एवं 21 मार्च 2026 को अरेरा हिल्स स्थित पर्यावास भवन में आयोजित दो दिवसीय आवास मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं की जानकारी नागरिकों को उपलब्ध कराई गई जिसमें नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर रूचि दिखाई। वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कोकता, गंगा नगर, 12 नंबर स्टॉप स्थित परियोजनाओं के एलआईजी/एमआईजी आवासों की बुकिंग प्रारंभ है। इसके अतिरिक्त निगम के अपकमिंग प्रोजेक्ट के अंतर्गत अरहेड़ी, भौंरी, कलखेड़ा, नीलबढ़, बागमुगालिया, वाजपेई नगर, बैरागढ़ एवं समरधा आदि की जानकारी भी आवास मेले में नागरिकों को उपलब्ध कराई गई। इन परियोजनाओं में आवास लेने के इच्छुक नागरिक निगम के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

