दतिया,21 मार्च (आरएनएस)। दतिया जिले के सेवढ़ा अनुभाग में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सेवढ़ा अशोक अवस्थी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6.4 के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में फसल, मकान क्षति, पशु हानि, जनहानि एवं अन्य का सर्वेक्षण कराने हेतु सर्वे दल का गठन किया है।
जारी आदेश अनुसार गठित दल में संबंधित राजस्व निरीक्षक दल प्रभारी रहेंगे। संबंधित हल्का पटवारी, ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव सदस्य रहेंगे। यह दल तीन दिन में सर्वेक्षण कर अपनी रिर्पोट प्रस्तुत करेगा।

