भोपाल 23 मार्च (आरएनएस)। हबीबगंज मल्टी में शनिवार की रात को बहन के घर के बाहर खड़े युवक के पेट और उसके दोस्त के हाथ की उंगलियां काटने वाले आरोपी अमित उर्फ मास पुलिस के हात्थे चढ़ गया है। उसने दोनों युवकों को नशे में धुत होकर गालिंया दी थीं।
फलतू खड़े होने की वजह पूछी और युवकों ने विरोध किया तो छुरी से जानलेवा हमला कर दिया था। सोमवार की सुबह आरोपी को मल्टी पीसी नगर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल छुरी को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात को फरियादी गणेश कपिल पीसी नगर मल्टी स्थित अपनी बहन ज्योति के फ्लैट के नीचे दोस्त शुभम के साथ खड़ा था। तभी इलाके का बदमाश अमित भालेराव उर्फ मास उनके पास आया। उसने वहां खड़े होने की वजह पूछी और गालियां देना शुरू कर कर दिया। दोनों ने युवकों ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने अपनी कमर में फंसी छुरी को निकाल लिया।
उसने शुभम के पेट में छुरी घोंप दी। बचाव करने आए गणेश के आरोपी ने हाथ पर वार किया। वार रोकने के प्रयास में उसके एक हाथ की उंगलियां और हथैली बुरी तरह से कट गई। दोनों का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी अमित को पीसी नगर स्थित उसके घर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया और घर जाकर सो गया था। अगले दिन गिरफ्तारी के डर से घर में ही छिपा रहा। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमित के खिलाफ पूर्व में भी एक दर्जन से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं।

