-जिला उद्योग बंधु की हुई बैठक
चित्रकूट 30 मार्च (आरएनएस)। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु एवं जिला व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना,एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, एमओयू का क्रियान्वयन आदि विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर कृषि विभाग के जो आवेदन पत्र लंबित है उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत लक्ष्य से अधिक पूर्ति की गई है। जिसमें सभी बैंकर्स बधाई के पात्र हैं। अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक ने बताया कि युवा उद्यमियों ने जिस रोजगार के लिए ऋण लिया है उसी रोजगार पर कार्य करें और लोगों को रोजगार मुहैया कराए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापार बन्धु से संबंधित जो समस्याएं हैं उसका निस्तारण उपायुक्त राज्य कर के द्वारा किया जाएगा। सभी व्यापारी व्यापार कर से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं के आवेदन पत्र राज्य कर में दें,सचिव मंडी समिति कर्वी से कहा कि मुख्य मार्ग से मंडी समिति गेट तक जो सड़क पर अतिक्रमण है उसको तत्काल हटवाया जाए एवं मंडी परिसर के अंदर जो सड़क तथा लाइट आदि व्यवस्थाएं ठीक नहीं है उनको भी ठीक कराया जाए। एआईजी स्टाम्प से कहा कि जो प्रकरण स्टाम्प पेपर से संबंधित है उनका तत्काल निराकरण करें, राजस्व विभाग के अंतर्गत जो प्रकरण धारा 80 तथा धारा 98 के अंतर्गत स्वीकृत के लिए लंबित है उनका समय से निस्तारण किया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि विद्युत आपूर्ति में जो समस्याएं व्यापारियों द्वारा बताया गया है उसका निस्तारण किया जाए। व्यापारियों से कहा कि उद्मम रजिस्ट्रेशन, फूड निर्माण, क्रय, भंडारण करने वाले व्यापारी अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और जीएसटी का भी रजिस्ट्रेशन कराएं। बैठक में अपर उप जिलाधिकारी अजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके जतारया, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र एसके केसरवानी, उपायुक्त राज्य कर विक्रम अजीत, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एमएल बर्धन, एआईजी स्टाम्प राजेश कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त आरके गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, विवेक अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

