देहरादून,30 मार्च (आरएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता और जन जागरण अभियान समिति के अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष और कानून मंत्री को पत्र लिखकर देश में वन नेशन, वन इलेक्शन व्यवस्था लागू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले इस बिल को प्रभावी बनाने का सुझाव दिया है। सिन्हा ने पत्र में तर्क दिया कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी खजाने पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है और बार-बार लागू होने वाली आचार संहिता से जनहित के विकास कार्य रुक जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से प्रशासनिक मशीनरी का समय बचेगा, चुनावी खर्च में भारी कमी आएगी और मतदाताओं में भी उत्साह बढ़ेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

