देहरादून,30 मार्च (आरएनएस)। भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर दिगंबर जैन समाज की ओर से सोमवार को जैन भवन (जैन धर्मशाला) गांधी रोड में चल रहे तीन दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। आयोजन गिरनार पीठाधीश कर्मयोगी 105 क्षुल्लकरत्न समर्पण सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। शोभायात्रा दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन से शुरू होकर भगवान महावीर चौक, झंडा बाजार, अखाड़ा बाजार, मोती बाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, डिस्पेंसरी रोड, धामावाला एवं राजा रोड होते हुए पुन: मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति संगीत व नृत्य के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।महोत्सव के तीसरे दिन सुबह बजे भगवान का प्रथम कलश ध्रुव जैन द्वारा जैन कॉलोनी में संपन्न हुआ। इसके बाद सामूहिक प्रक्षाल एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। बल्लीवाला चौक स्थित जैन फार्मा में दूसरी शांतिधारा समाज के अध्यक्ष विनोद जैन द्वारा कराई गई। इसके बाद आठ बजे जैन मिलन देहरादून की ओर से दून चिकित्सालय में फल वितरण किया गया। वहीं नो बजे मनोहर लाल जैन धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर आयोजित हुआ।कार्यक्रम में यात्रा में मेयर सौरभ थपलियाल, मधु सचिन जैन,राशी जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजेश जैन,संदीप जैन, पूर्णिमा जैन,राजीव जैन, रमा जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।लक्की ड्रा से हुआ चयनयात्रा के लिए पात्रों का चयन कूपन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया गया। जिसमें खवासी अंकित जैन एवं पूनम जैन, सारथी विशाल जैन एवं मनोज जैन, कुबेर राजकिरण जैन तथा सौधर्म इंद्र ऐरावत हाथी पर लोकेश जैन को दायित्व मिला। जिनवाणी लेकर अनंत जैन तथा इंद्र के रूप में अंकित जैन (शक्ति विहार) विराजमान हुए। आरती का सौभाग्य जूली जैन, सुधीर जैन एवं विनय जैन को प्राप्त हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

