धमतरी 31 मार्च (आरएनएस) अवैध महुआ शराब के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के बीच 31 मार्च 2026 को थाना रूद्री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामा टिकरा गंगरेल क्षेत्र में दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने बिना देरी किए मौके पर घेराबंदी की और शराब बेचते हुए आरोपी को धर दबोचा, आरोपी की पहचान विष्णुराम निषाद पिता कन्हैया निषाद उम्र 62 वर्ष निवासी शिव चौक गंगरेल थाना रूद्री जिला धमतरी के रूप में हुई, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7000 रुपये आंकी गई, पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर ली और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 14/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया, पूरी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई जिसमें मुखबिर तंत्र, त्वरित प्रतिक्रिया और सटीक दबिश ने अहम भूमिका निभाई, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, धमतरी पुलिस लगातार जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ निगरानी, चेकिंग और कार्रवाई तेज कर चुकी है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

