महासमुंद,31 मार्च (आरएनएस)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महज 10 घंटे के भीतर 5 अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 4.61 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त की है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 685 किलो गांजा और 700 नशीली टैबलेट बरामद की। जब्त गांजे की कीमत करीब 3.42 करोड़ रुपए आंकी गई है। साथ ही तस्करी में उपयोग किए जा रहे ट्रक, पिकअप, कार और बाइक भी जब्त किए गए हैं।इस मामले में पुलिस ने 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तस्करों के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हुए हैं।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी घरेलू सामान की आड़ में गांजा छिपाकर तस्करी कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो।यह संयुक्त कार्रवाई बसना, कोमाखान, सिंघोड़ा और महासमुंद थाना पुलिस द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, जिले में चल रहे ‘ऑपरेशन निश्चयÓ के तहत लगातार कार्रवाई जारी है और पिछले तीन महीनों में 4 हजार किलो से अधिक गांजा जब्त किया जा चुका है।पुलिस ने साफ किया है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

