यरूशलम,01 अपै्रल। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने बुधवार को एलान किया कि इजरायली नौसेना ने बेरूत में हिजबुल्ला के कमांडर हज्ज यूसुफ इस्माइल हाशेम को मार गिराया है।
हाशेम, हिजबुल्ला का दक्षिणी मोर्चे का कमांडर था। वह दक्षिण लेबनान में आतंकवादी संगठन की सैन्य गतिविधियों का प्रमुख था। सितंबर 2024 में हिजबुल्ला के पूर्व कमांडर अली कराकी और महासचिव हसन नसरल्लाह के मारे जाने के बाद हाशेम ने यह पद संभाला था। हाशेम के पास 40 साल से अधिक का अनुभव था और वह संगठन में केंद्रीय भूमिका निभाटा था।
आईडीएफ ने बुधवार को बताया कि हाशेम ने सालों से इजरायली नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हजारों आतंकी हमलों की योजनाएं तैयार कीं और उन्हें आगे बढ़ाया।
उसके मारे जाने से हिजबुल्ला की इजरायल के खिलाफ आतंकी कार्रवाइयों और दक्षिण लेबनान में आईडीएफ सैनिकों के विरुद्ध लड़ाई की क्षमता को बड़ा झटका लगा है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

