तेहरान,01 अपै्रल। ईरानी सेना (आईआरजीसी) ने अरब में अमेरिका की 18 टेक कंपनियों को धमकी दी है. ईरान ने कहा है कि ये कंपनियां ईरान-अमेरिका युद्ध में शामिल हैं. आईआरजीसी ने कहा कि इन कंपनियों के कर्मचारी दफ्तर से दूर रहें. कल रात 8 बजे से हमला करेंगे. बता दें कि ईरान ने जिन अमेरिकी कंपनियों को धमकी दी है, उनमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एप्पल, इंटेल, आईबीएम, टेस्ला और बोइंग जैसी कंपनियां शामिल है. ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने एक बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए अमेरिका से जुड़ी प्रमुख वैश्विक कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बड़ी धमकी दी है। आईआरजीसी ने कहा है कि वह किसी भी हत्या का जवाब अमेरिका से जुड़ी बड़ी कंपनियों को निशाना बनाकर देगा। इस बयान के बाद वैश्विक स्तर पर सुरक्षा एजेंसियों और कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप मच गया है।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

