कांकेर 1 अप्रैल 2026(आरएनएस) हाईवे किनारे चल रहे ढाबों पर अवैध शराब का खेल आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में ‘उजियारा’ अभियान के तहत की गई सघन कार्रवाई में पुलिस ने एक साथ कई ढाबों को घेरकर ऐसा धावा बोला कि मौके पर ही शराब परोसने और बेचने का पूरा नेटवर्क उजागर हो गया, 31 मार्च 2026 की इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने ग्राम कोमलपुर और गढ़पीछवाड़ी इलाके के ढाबों पर रेड करते हुए कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें सालिक कावडे (36) निवासी गोर्वधन, बिरेन्द्र कुमार जुर्री (26) निवासी कुकरादाहा, ईश्वर सिंह कावडे (43) निवासी कामलपुर और रविन्द्र साहू (42) निवासी गोविंदपुर शामिल हैं, ये सभी ढाबा संचालक अवैध रूप से शराब बेचने के साथ ग्राहकों को बैठाकर खुलेआम शराब पिलाने का धंधा चला रहे थे, पुलिस को मुखबिर और अभियान के दौरान मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बनसोडे प्रतिक दादासाहेब के नेतृत्व में टीम गठित की गई और हाईवे किनारे स्थित ‘सालिक ढाबा’, ‘कोमलपुर कावडे ढाबा एवं रेस्टोरेंट’ और ‘कुंवर दादरा ढाबा’ को चारों ओर से घेरकर दबिश दी गई, जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची तो वहां शराब की बोतलों का जखीरा मिला, मौके से देशी और अंग्रेजी शराब मिलाकर कुल 10.52 लीटर मदिरा बरामद की गई जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये आंकी गई, सालिक ढाबा से 20 पौवा देशी शराब और नगद 240 रुपये जबकि कावडे ढाबा से देशी प्लेन, गोल्डन गोवा, बैगपाइपर, मूडऑफ और थंडर बोल्ट बीयर जैसी विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की गई, पुलिस ने पूरे मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख), 34(2) और 36(ए) के तहत अपराध क्रमांक 116/2026, 117/2026 और 119/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में अंजाम दिया गया, जिसमें उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, डी.आर. साहू, सोमेन्द्र सिंह, तेजेश्वर कश्यप समेत बड़ी टीम शामिल रही, कांकेर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि हाईवे हो या शहर, कहीं भी अवैध शराब का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ‘उजियारा’ अभियान लगातार जारी रहेगा, साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें, आपकी एक सूचना बड़े अपराध को रोक सकती है ।


