कैलिफोर्निया,02 अपै्रल। अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के सांता क्रूज काउंटी में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप गुरुवार तड़के आया है, जिसका केंद्र मात्र 9 किलोमीटर की उथली गहराई पर था। बता दें कि गहरे भूकंपों की तुलना में उथले भूकंप अधिक तेजी से महसूस किए जाते हैं, क्योंकि वे सतह के काफी करीब होते हैं।
अभी तक भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन उथला केंद्र होने की वजह से हल्के से मध्यम नुकसान की आशंका जताई जा रही है। भूकंप के केंद्र से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित 2,000 लोगों की आबादी वाले ब्रुकडेल में मध्यम कंपन महसूस हुए है। इसके साथ ही, 15 किलोमीटर से दूर लॉस गैटोस, सनीवेल, सांता क्लारा, माउंटेन व्यू, सैन जोस में भी हल्के झटके महसूस हुए हैं।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

