0-कई इमारतों को पहुंचा नुकसान
जकार्ता,02 अपै्रल। पूर्वी इंडोनेशिया में गुरुवार सुबह 7.4 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के चलते कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और नॉर्थ सुलावेसी प्रांत में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा. इसके बाद एक अमेरिका के मॉनिटरिंग एजेंसी ने भूकंप के सेंटर के 1,000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक की सुनामी लहरों की आशंका के बारे में चेतावनी दी. हालांकि बाद में इस चेतावनी को वापस ले लिया गया.
लोकल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसियों और इंडोनेशिया की सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने अभी तक ऑफिशियल असेसमेंट जारी नहीं किए हैं, लेकिन अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि यह झटका सुबह-सुबह सुलावेसी और मालुकु आइलैंड ग्रुप के बीच मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर की कम गहराई पर आया.
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार यह झटका जिसकी शुरुआत में तीव्रता 7.8 रिकॉर्ड किया गया था, लोकल टाइम के हिसाब से सुबह लगभग 6:48 बजे मोलुक्का सागर में आया. एक लोकल सर्च एंड रेस्क्यू अधिकारी के अनुसार नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के मानाडो शहर में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
अधिकारियों के अनुसार भूकंप का झटका बहुत तेज महसूस किया गया और मानाडो के आस-पास एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति के पैर में चोट आई. पीडि़त एक गिरी हुई इमारत के मलबे के नीचे दब गया था. भूकंप के बाद शुरू में एक अमेरिकी मॉनिटरिंग एजेंसी ने भूकंप के सेंटर के 1000 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरों की आशंका के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन बाद में चेतावनी हटा ली गई.
इंडोनेशिया की बीएमकेजी जियोलॉजिकल एजेंसी के मुताबिक भूकंप के एक घंटे के अंदर कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हल्की सुनामी लहरें रिकॉर्ड की गई. इनमें नॉर्थ मिनाहासा में 75 सेंटीमीटर ऊंची लहरें, बिटुंग में 20 सेंटीमीटर (8 इंच) ऊंची लहरें और वेस्ट हालमाहेरा में 30 सेंटीमीटर (एक फुट) ऊंची लहरें रिकॉर्ड की गई.
इंडोनेशिया दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप वाले इलाकों में से एक है, क्योंकि यह पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के साथ बसा है. यह ज्वालामुखी और फॉल्ट लाइनों का एक बड़ा 40,000 किलोमीटर का घेरा है जो टेक्टोनिक प्लेटों के आपस में मिलने से बनता है. पैसिफिक महासागर के चारों ओर घोड़े की नाल के आकार की यह पट्टी दुनिया के लगभग 90 प्रतिशत भूकंपों के लिए जि़म्मेदार है और अपनी लगातार भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए जानी जाती है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

