वाशिंगटन,02 अपै्रल। ईरान पर अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हमले से शुरू हुई लड़ाई बृहस्पतिवार को 34वें दिन में पहुंच गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज ईरान युद्ध को लेकर राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपने अधिकांश लक्ष्यों को पूरा कर लिया जो थोड़े बहुत बचे हैं उसे पूरा करना है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान में बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने इसके लिए पहले और दूसरे समेत अन्य युद्धों का भी हवाला देते हुए कहा कि सबसे कम समय में उनके नेतृत्व में यह जीत हासित हुई है. इसके साथ ही उन्होंने ईरान को यह भी धमकी दी कि अगर कोई डील नहीं हुई तो वे अगले 2-3 हफ़्तों में उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं. चेतावनी देते हुए कहा, हम अगले 2-3 हफ़्तों में उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं. हम उन्हें स्टोन एज में वापस ले जाएँगे, जहाँ से वे हैं. ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म हो जाएगा तो स्ट्रेट अपने आप खुल जाएगा. फ्लो फिर से शुरू हो जाएगा और गैस की कीमतें तेजी से नीचे आ जाएंगी. स्टॉक की कीमतें तेजी से वापस ऊपर जाएंगी. उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट के तेल शिपिंग चैनल को सुरक्षित करना दूसरे देशों पर होगा. दूसरे घटनाक्रमों में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ जॉइंट कैंपेन ने मिडिल ईस्ट का चेहरा बदल दिया है और ईरानी प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान के पास लड़ाई खत्म करने की जरूरी इच्छाशक्ति है, बशर्ते उसके दुश्मन यह गारंटी दें कि यह फिर से नहीं भड़केगी. लेबनान में हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को कहा कि साउथ बेरूत और पास के इलाके में इजराइली हमलों में सात लोग मारे गए और इजराइली सेना ने कहा कि उसने एक सीनियर हिज़्बुल्लाह कमांडर पर हमला किया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें पक्का नहीं पता है कि अमेरिका के लोगों में ईरान के साथ चल रहे युद्ध को जारी रखने का धैर्य है या नहीं. अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में ईस्टर से संबंधित दोपहर के भोजन के दौरान उनकी निजी टिप्पणियां इस बात का संकेत देती हैं कि राष्ट्रपति पर युद्ध को समाप्त करने के लिए घरेलू दबाव बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि अमेरिका ”बहुत आसानीÓÓ से ईरान का तेल अपने नियंत्रण में ले सकता है, लेकिन यह ”दुर्भाग्यपूर्णÓÓ है कि अमेरिकी जनता में इसके लिए धैर्य नहीं दिख रहा है. उन्होंने कहा, ”लोग इस युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं.ÓÓ
ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के तेल पर कब्जा करना चाहते हैं, ”लेकिन देश के लोग कहते हैं- बस जीत हासिल करो. तुम बहुत बड़ी जीत के करीब हो. बस जीतकर घर लौट आओ.ÓÓ उन्होंने कहा, ”मुझे इससे भी कोई दिक्कत नहीं है.ÓÓ उनके इस भाषण का वीडियो ‘बिजनेस इनसाइडरÓ के एक रिपोर्टर ने ऑनलाइन पोस्ट किया. रिपोर्टर के अनुसार, व्हाइट हाउस ने बंद कमरे में हुए इस कार्यक्रम का वीडियो अपलोड किया था, जिसे उन्होंने बाद में निजी कर दिए जाने से पहले डाउनलोड कर लिया. इस वीडियो को हटाने के कारण पर व्हाइट हाउस ने ‘एसोसिएटेड प्रेसÓ के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया.
इस निजी भोज कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया को हॉर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने में शामिल होना चाहिए. इससे पहले भी ट्रंप ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगियों पर नाराजगी जताई थी, क्योंकि वे ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई पूरी होने तक इस जलडमरूमध्य की सुरक्षा में शामिल होने को लेकर हिचकिचा रहे थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आने वाले हफ्तों में इस्लामिक रिपब्लिक पर भारी हमले की धमकी के बाद, चीन ने गुरुवार को मिडिल ईस्ट में तुरंत सीजफायर की मांग की. बीजिंग के विदेश मंत्रालय की स्पोक्सपर्सन माओ निंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मिलिट्री तरीके से समस्या का असली हल नहीं हो सकता और लड़ाई का बढऩा किसी भी पक्ष के हित में नहीं है. और संबंधित पार्टियों से मिलिट्री ऑपरेशन तुरंत रोकने की अपील की.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

