तेहरान,02 अपै्रल। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने गुरुवार तड़के अमेरिकी जनता के नाम एक खुला पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें उन्होंने जनता से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मौजूदा संघर्ष पर सवाल उठाने की अपील की है। पेज़ेश्कियन ने पत्र में तेहरान को सुरक्षा खतरे के रूप में बताए जाने को खारिज किया और लिखा कि ईरान ने कभी भी इतिहास में आक्रामकता, विस्तारवाद, उपनिवेशवाद या प्रभुत्व का मार्ग नहीं चुना है। उन्होंने अमेरिका को इजरायल का प्रॉक्सी बताया।
पेजेश्कियन ने लिखा, ईरान ने कभी कोई जंग शुरू नहीं की। अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी ईरान के आसपास बढ़ाकर हमले किए, जिसने दिखाया कि ऐसी मिलिट्री मौजूदगी सच में कितनी खतरनाक है। जाहिर है, ऐसे हालात का सामना करने वाला कोई भी देश अपनी रक्षा क्षमता को मज़बूत करने से पीछे नहीं हटेगा। ईरान ने जो किया है वह सही आत्मरक्षा पर आधारित एक नपा-तुला जवाब है, और किसी भी तरह से जंग या हमले की शुरुआत नहीं है।
राष्ट्रपति ने लिखा कि ईरान पर कई बार दबाव पड़ा, लेकिन इसके उलट, देश शिक्षा, माॉर्डन तकनीक, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचों में तेजी से विकास किया है। उन्होंने लिखा कि युद्ध जिंदगी, घरों, शहरों और भविष्य को ऐसा नुकसान पहुंचाता है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन इससे एक बुनियादी सवाल उठता है कि इस युद्ध से असल में अमेरिकी लोगों का कौन सा फायदा हो रहा है? उन्होंने पूछा की क्या ईरान की तरफ से कोई खतरा था?
राष्ट्रपति ने लिखा, ईरान ने बातचीत जारी रखी, एक समझौते पर पहुंचा, और अपने सभी वादे पूरे किए। उस बातचीत के बीच 2 हमले करने का फैसला खतरनाक था, ये हमले एक विदेशी हमलावर के भ्रम को पूरा करते थे। उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिका इजरायल के नियंत्रण में है और हमले में उसका प्रॉक्सी बना, इजरायल, दुनिया का ध्यान अपने अपराधों से हटाना चाहता है और ईरान से आखिरी अमेरिकी सैनिक और करदाता के डॉलर-शिफ्टिंग तक लडऩा चाहता है।
राष्ट्रपति ने अमेरिकी जनता से अनुरोध किया कि वह उन लोगों से बात करें जो ईरान गए हैं। उन्होंने बताया कि ईरान में पढ़े-लिखे कई कामयाब लोग दुनिया में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या ये सच्चाईयां उन गलतफहमियों से मेल खाती हैं जो लोगों को ईरान के बारे में बताई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि टकराव के रास्ते पर चलना पहले से अधिक महंगा और बेकार है, इसका नतीजा आने वाली पीढिय़ों का भविष्य तय करेगा।
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

