रायपुर 3 अप्रैल 2026(आरएनएस) अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले दफन शव के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और खुलासा ऐसा जिसने रोंगटे खड़े कर दिए, 21 मार्च 2026 को ग्राम भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे मुरूम गड्ढे में एक युवक का शव आधा जमीन में दबा मिला, हाथ और पैर बाहर दिख रहे थे, सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट मौके पर पहुंची, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकाला गया, पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया फिर अधमरी हालत में जिंदा ही गड्ढे में दफना दिया गया, सांस रुकने से मौत हुई और मामला हत्या का निकला, जांच शुरू हुई, आसपास के थानों में गुमशुदगी खंगाली गई और थाना माना में दर्ज गुम इंसान से शव का मिलान हुआ, परिजनों ने पहचान की तो मृतक निकला 29 वर्षीय नितेश बत्रा, इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल एनालिसिस, मुखबिर और सीसीटीवी के सहारे आरोपियों तक पहुंच बनाई, जांच में सामने आया कि पूरा खेल प्रेम प्रसंग का था, 16 मार्च की रात मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी का सावित्री साहू से प्रेम संबंध को लेकर विवाद हुआ, उसी दौरान नितेश बत्रा वहां पहुंचा और विवाद बढ़ गया, गुस्से में श्याम सुंदर ने बबूल की लकड़ी से नितेश के सिर पर वार किया, सावित्री ने भी उसे उकसाया, इसके बाद श्याम सुंदर ने अपने साथी सुमित कोसले और अन्य कर्मचारियों को बुलाया, सभी ने मिलकर नितेश की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसे ऑटो में बैठाकर सुनसान जगहों पर ले जाया गया, रास्ते में उसकी स्कूटी को पुलिया के नीचे फेंका गया, फिर खोरपा, खट्टी और ढोढ़रा के बीच तालाब के पास दोबारा मारपीट कर गमछे से गला दबाया गया, जब वह बेहोश हो गया तो उसे परसुलीडीह और भरेंगाभाठा के बीच मुरूम खदान में जिंदा दफना दिया गया और सभी फरार हो गए, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मुख्य आरोपियों को धर दबोचा, जिनकी पहचान इस प्रकार है—श्याम सुंदर सोनी पिता विनायक सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम माही थाना करछना प्रयागराज (उ.प्र.), हाल पता बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर (मुख्य आरोपी), सुमित कोसले पिता यशवंत कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भरेंगाभाठा थाना अभनपुर जिला रायपुर (सह आरोपी), सावित्री साहू पिता दिनेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जमगला थाना लखनपुर जिला सरगुजा, हाल पता टेमरी एकता नगर थाना माना जिला रायपुर (प्रेम प्रसंग से जुड़ी मुख्य भूमिका), इसके अलावा दो विधि के साथ संघर्षरत बालक भी इस अपराध में शामिल पाए गए जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य सामग्री जब्त की गई है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी माइकल सैनी अभी फरार है जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है, सभी के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 97/26 के तहत धारा 103(1), 238, 64(2)(क), 191(1)(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी अभनपुर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी सचिन सिंह सहित टीम की अहम भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

