0 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
0 नकली शादी रचकर पीडि़ता के साथ किया छल
0 गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराया
0 SC/ST एक्ट के तहत कोर्ट ने दिखाई सख्त
रायपुर, 06 अप्रैल (आरएनएस)। रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी अमन कुमार सिंह को कड़ी सजा सुनाई है। आरोपी ने पीडि़ता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में नकली शादी रचकर उसे अपने साथ रखा।
इतना ही नहीं, जब पीडि़ता गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद उसने पीडि़ता के साथ जातिगत टिप्पणी करते हुए उसका साथ छोड़ दिया।
इस पूरे मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए—
दुष्कर्म के आरोप में 10 साल की सजा
स्ष्ट/स्ञ्ज एक्ट के तहत आजीवन कारावास
जबरन गर्भपात कराने के लिए 5 साल की अतिरिक्त सजा सुनाई है
यह फैसला जज पंकज कुमार सिन्हा द्वारा सुनाया गया।
यह फैसला समाज में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के लिए एक सख्त संदेश माना जा रहा है। ऐसे मामलों में न्याय की यह कार्रवाई पीडि़तों के लिए उम्मीद की किरण है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

