पिथौरागढ़,09 अपै्रल (आरएनएस)। सीमांत में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीस आगामी 12 अप्रैल को रैली निकालेगा। एनएमओपीस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी की अध्यक्षता में बीते रोज जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कर्मचारियों ने रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया ने कहा कि कि पुरानी पेंशन के अलावा कुछ स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक संजय जोशी, भुवन सनवाल, पंकज खोलिया, अशोक ठाकुरथी , देवेश अवस्थी, मनोज कुमार पाण्डेय, प्रीति वर्मा, वंदना भट्ट आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

