पिथौरागढ़,09 अपै्रल (आरएनएस)। डीडीहाट पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने पर एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। थाने से हेड कांस्टेबल जगमल सिंह, हेड कांस्टेबल कुन्दन ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को ढाबा संचालक नन्दन सिंह खोलिया अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

