0 निगम की समान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित
0 दुकान स्वालंबन की योजना को लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में तीखी नोंकझोंक
रायपुर, 10 अप्रैल (आरएनएस)। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक आज अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई। बैठक में 17 एजेंडों में से शेष 14 एजेंडों पर चर्चा प्रारंभ हुई। इसमें लाखेनगर चौक में शहीद डीएसपी आकाश गिरी पुंजे, सेनानी वीर सावरकर और वामनराव लाखे की प्रतिमा लगाने पर सर्वसम्मति बन गई है। वहीं कोतवाली चौक का नामकरण किये जाने का प्रस्ताव लटक गया है।
नगर निगम के सामान्य की स्थगित बैठक आज दुबारा प्रारंभ हुई। जिसमें नगर निगम के 17 एजेंडों में से 14 एजेंडों को एजेंडावार चर्चा एवं विचार विमर्श के लिए रखा गया। इनमें से अधिकांश प्रस्ताव नामकरण को लेकर थे। नगरनिगम की सामान्य सभा की बैठक में 26 27 का बजट पारित कर दिया गया है। पूर्व पार्षद आकाश गिरी पुंजे ने बताया कि उनके शहीद भाई डीएसपी आकाश गिरी पुंजे एवं वीरसावरकर तथा वामनराव लाखे की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। इसके अलावा कोतवाली चौक का भी नामकरण बदलने का प्रस्ताव लटक गया है इसका नामकरण जैन स्तूप के नाम से किया जाना है।
नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में प्रारंभिक चार प्रस्तावों पर चर्चा हो चुकी है। दुकान स्वालंबन मुद्दे पर बहस जारी है। कांग्रेस के पार्षदों ने पेयजल संकट सहित अन्य मुद्े उठाए वहीं सत्तारूठ दल के सदस्यों ने अपने अपने वार्डों की समस्याएं रखी। सभापति सूर्यकांत राठौर ने भी सभा के संचालन हेतु पार्षदों से सहयोग मांगा। यह बैठक अब देर शाम तक चली। बैठक में महापौर आयुक्त तथा सभी जोन कमिश्नर उपस्थित थे।
आर शर्मा
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

