0 वीआईपी रोड में राजाराम नाले में नगर निगम की संरक्षण में अवैध कब्जा
रायपुर, 10 अप्रैल (आरएनएस)। रायपुर नगर निगम की मनमानी का एक और उदाहरण सामने आया है वीआईपी रोड में राजाराम नाले का अवैध कब्जा अभी रुका ओर सीमांकन कार्य पुर्ण हुआ नहीं कि रायपुर नगर निगम की व्यवस्था कैसी है यह मिली भगत की सरकार में क्या अधिकारी केवल ऐसी की हवा खाने के लिए ही बने है धरातल पर क्या अच्छा बुरा हो रहा है उस की फिक्र नहीं है केवल काम के नाम पर खाना पूर्ति हो रही हैं समझ नहीं आ रहा है कि रायपुर नगर निगम को कौन चला रहा है यह एक बड़ा सवाल बनता जा रहा है व्हीआईपी रोड स्थित अविनाश फेस 1 से विधायक कॉलोनी तक 500 मीटर बनने वाला नाला जिस का काम बेधड़क जारी है जो कि बिना किसी को बताए धड़ाधड काम हुए जा रहा है समझ नहीं आ रह है कि किस के संरक्षण में इतनी जल्द बाजी में यह कार्य हो रहा है। उक्त कार्य में स्थानीय पार्षद श्रीमति रेणु जयंत साहू की बात को भी नहीं सुना जा रहा है उन के द्वारा बार बार पत्राचार कर के जोन कमिश्नर को अवगत कराया गया कि उक्त नाले के कार्य में बहुत अनियमितताएं है ओर आप एक बार उक्त नाले का सीमांकन करवा कर फिर उक्त नाले निर्माण को चालू करवाए इस मांग पर खुद जोन कमिश्नर ने उक्त नाले के सीमांकन हेतु पटवारी को पत्र लिख कर सीमांकन करवाने की मांग की ओर कहा कि जब तक सीमांकन नहीं हो जाता तब तक उक्त नाले का कार्य नहीं होगा। इस पर स्थानीय पार्षद श्रीमति रेणु जयंत साहू ने कहा कि जब भी सीमांकन होगा आप पार्षद के सामने में ही हो सीमांकन को पार्षद के सामने में किया जाए जिस पर जोन कमिश्नर ने खुद कहा कि आप को अवगत कराया जाएगा किंतु आज रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने स्वयं उक्त स्थल का निरीक्षण स्थानीय पार्षद श्रीमति रेणु जयंत साहू पार्षद प्रतिनिधि के साथ उक्त स्थल पहुंचे तो नगर निगम जोन 10 के अभियंता को उक्त स्थल में बुलाया गया और कार्य की जानकारी ली तो पता चला कि नाला निर्माण पिछले एक माह से निरंतर जारी है और पटवारी ने मौखिक रूप से कहा कि यहां से आप बनाना शुरू करें तो हमें कोई आपत्ति नहीं है बिना लिखित में पटवारी ने केवल मौखिक रूप से जानकारी दे दी इस पर रायपुर नगर निगम जॉन क्रमांक 10 के अधिकारियों द्वारा कार्य को पता नहीं किसके दबाव में शुरू करवा दिया केवल मौखिक जानकारी पर क्या यह रायपुर नगर निगम के कार्य करने का रवैया है की मौखिक जानकारी पर वह कुछ भी कार्य कर देंगे सरकारी ऑफिस में लिखित में आदेश होता है बिना पेपर के कोई काम नहीं होता वीआईपी मार्ग स्थित नाला निर्माण शुरू भी हो गया एक माह पहले और आज तक उसका सीमांकन कार्य नहीं हो पाया और बिना सीमांकन कार्य हुए धड़ाधड़ नाला निर्माण होता जा रहा है रायपुर नगर निगम की कार्य करने की यह भी एक नई प्रणाली सामने आ रहे कि हमें तो कार्य करने से मतलब है इसकी जमीनी हकीकत से कोई मतलब नहीं स्थानीय पार्षद के अनदेखी करके आप किसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं आप अधिकारी हैं आपको जमीनी हकीकत जाने बिना कार्य शुरू करने देने का प्रश्न नहीं उठाता क्या किसी बड़े बिल्डर को बचाने का प्रयास रायपुर नगर निगम कर रहा है क्या किसी व्यक्ति विशेष के लिए उक्त कार्य को जल्दबाजी में किया जा रहा है या किसी विशेष व्यक्ति संगठन या समुदाय को लेकर उक्त कार्य को करवाया जा रहा है यह एक बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है उक्त नाल निर्माण में इतनी जल्दबाजी क्यों पीने का पानी अभी ठीक से दे नहीं पा रहे हैं और नाला निर्माण में रात दिन अपने अधिकारियों को आप को लगा रहे हैं यह कार्य नगर निगम का समझ नहीं आ रहा है। किस के दबाव में उक्त नाले का काम इतनी जल्दबाजी में किया जा रहा है किस बिल्डर की जमीन बचाने के लिए बिना सीमांकन के काम की शुरुवात कर दी गई है। ट्रिपल इंजन की सरकार में आम आदमी त्रस्त है ओर बिल्डर मस्त है रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि नगर निगम की इस कार्यप्रणाली को हम समझ नहीं पा रहे हैं कि आम जनता और अपनी मूलभूत कार्यों को छोड़कर अधिकारी कर्मचारी बड़े-बड़े बिल्डरों को और बड़े-बड़े लोगों को ही केवल बढ़ाने का प्रयास करते जा रहे हैं और अपने मूलभूत कार्यों से हटते जा रहे हैं यह है स्वयं रायपुर नगर निगम की हकीकत बयान वहां के अधिकारी कर्मचारी करते जा रहे हैं ट्रिपल इंजन की सरकार की महापौर का इतने बड़े कार्य में मौन होना समझ नहीं आ रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

