०कहा – छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया पर्यटन स्थल – रंजना साहू
०धमतरी टूरिज्म मैप पर और मजबूती से उभरेगा – रंजना साहू
धमतरी,13 अप्रैल (आरएनएस)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने आज गंगरेल डैम में निर्माणाधीन ठेमली आइलैंड के विकास कार्यों को लेकर की चर्चा एवं पहुंच कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु एसडीओ एवं अधिकारियों से प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान पूर्वी अफ्ऱीका के देश तंजानिया से विदेशी सैलानियों ने भी इस प्राकृतिक छटा को उनके साथ देखा। निरीक्षण के बाद मीडिया से चर्चा में रंजना साहू ने कहा,ठेमली आइलैंड के बनने से छत्तीसगढ़ को एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा। गंगरेल डैम पहले से ही पर्यटकों की पहली पसंद है, अब इस आइलैंड के विकसित होने से धमतरी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। रंजना साहू ने कहा कि ठेमली आइलैंड छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

