धमतरी, 13 अप्रैल (आरएनएस)। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र भानपुरी, धौराभाठा, बोदाछापर, तिर्रा, दोनर, तेन्दुकोना में सहायिका भर्ती के लिए बीते दिनां आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के आधार पर अनंतिम मूल्यांकन एवं वरीयता सूची परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा जारी किया गया है। इस संबंध में यदि किसी आवेदिका को आपत्ति हो तो वह आगामी 20 अप्रैल तक ई-भर्ती पोर्टल URL:-https://aww.e-bharti.in/ के जरिए ऑनलाईन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकतीं हैं।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

