- दुर्ग, 13 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरझाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय असुर मरकाम के रूप में हुई है, जो पेशे से हाईवा चालक था। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी दानेश्वर साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
परिजनों के अनुसार, मृतक को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर बिना बताए घर से बाहर चला जाता था। इसी वजह से इस बार भी परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, क्योंकि वह पहले भी कई बार 2-3 दिनों तक घर से बाहर रह चुका था।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

