धमतरी, 13 अप्रैल (आरएनएस)। एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के तहत आमापारा वार्ड क्रमांक 11 के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-02 में सहायिका (मानसेवी) की भर्ती के लिए आगामी 27 अप्रैल तक ई-भर्ती पोर्टल URL:-https://aww.e-bharti.in/ के जरिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी ने बताया कि सहायिका पद के लिए 18 से 44 वर्ष तक की आयु की आठवीं उत्तीर्ण और जहां पद रिक्त है, उसी वार्ड की महिला आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र अथवा वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का क्रमांक की प्रतिलिपि संलग्न करना अनिवार्य है। परियोजना अधिकारी ने यह भी बताया कि नियत तिथि के बाद मिले आवेदन पत्र अमान्य किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

