कोण्डागांव, 13 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के विभिन्न विकासखण्डों में श्रम विभाग के द्वारा मोबाइल कैम्प लगाकर श्रमिकों का पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं का आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया जाएगा। पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु आवश्यक मूल दस्तावेज आधारकार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), राशन कार्ड, बैंकपासबुक, मोबाईल साथ लायेंगे एवं असंगठित कर्मकार के पंजीयन हेतु सरपंच या पार्षद द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। श्रम पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रमिक पंजीयन हेतु मोबाईल कैम्प का आयोजन कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छोटेउसरी एवं नाहकानार में 15 अप्रैल 2026 को, ग्राम पंचायत फुकागिरोला एवं सिलाटी में 05 मई 2026 को, फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हाटचपई एवं कोनगुड़ में 22 अप्रैल 2026 को, ग्राम पंचायत भोंगापाल एवं झाकरी में 13 मई 2026 को, ग्राम पंचायत भानपुरी एवं चुरेगांव में 28 मई 2026 को, माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सोडसिवनी एवं तितना में 29 अप्रैल 2026 को, ग्राम पंचायत बड़ेसोंहगा एवं छिनारी में 20 मई 2026 को किया जाएगा।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

