कोंडागांव, 13 अप्रैल (आरएनएस)। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को नेशनल हाईवे के डिवायडर पर झाडिय़ों को तत्काल कटवाने हेतु निर्देश दिया गया एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोण्डागांव बायपास में सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु आवश्यक यातायात संकेतक बोर्ड लगाने, टी-जंक्शन पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त क्रैश बैरियर की मरम्मत कराने तथा स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस एवं यातायात विभाग को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए एवं भारी वाहनो को शहर में प्रवेश प्रतिबंधित करने के भी निर्देश दिए ,सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को ‘राहवीर योजनाÓ के तहत प्रोत्साहित एवं लाभान्वित करने पर बल दिया,मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोंडागांव को नवीन बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।समस्त जनपद अधिकारियों को हेलमेट बैंक का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया ।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया सहित यातायात, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

