कोंडागांव, 13 अप्रैल (आरएनएस)। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोंडागांव द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए 17 अप्रैल 2026 को कलेक्टर परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप प्रात: 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 146 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्लेसमेंट कैंप में श्रेमिन टैलेंट प्रा. लि. द्वारा 100 पदों पर इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन की भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई या स्नातक योग्यता तथा 0 से 3 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 18 हजार तक वेतन दिया जाएगा और कार्यस्थल कोंडागांव, केशकाल, फरसगांव, माकड़ी एवं बड़ेराजपुर रहेगा। वहीं, रामदेव रीडालिंक्स द्वारा अकाउंटेंट 2 पद, सेल्स मैनेजर 3 पद और मैनेजर 1 पद के लिए भर्ती की जाएगी, जिसमें 12वीं कॉमर्स या स्नातक योग्यता और 1 से 2 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। इन पदों के लिए 9 हजार से 12 हजार तक वेतन निर्धारित किया गया है और कार्यस्थल कोंडागांव होगा।
इसके अतिरिक्त, ईसाफ स्वस्रया मल्टीस्टेट एग्रो को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड द्वारा फील्ड स्टाफ 20 पद, ब्रांच फाइनेंस ऑफिसर 10 पद एवं ब्रांच मैनेजर 10 पद के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 12वीं, बी.कॉम या स्नातक योग्यता तथा 0 से 5 वर्ष तक का अनुभव मांगा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 25 हजार तक वेतन दिया जाएगा तथा कार्यस्थल पूरे छत्तीसगढ़ में रहेगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होना होगा। जिला प्रशासन ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

