कोराव मे दो स्थानों मूर्ति की स्थापना को प्रशासन ने रोका, बारा के डेरा बारी मे हुआ अनावरण
सैकड़ों शोभायात्रा मे जयभीम, जय समाजवाद, पीडीए जिन्दाबाद के लगाए नारे
प्रयागराज 14 अप्रैल (आरएनएस)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके पूर्व हाईकोर्ट चौराहे पर स्थित डॉ अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
जिला कार्यालय मे कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जिसमें उपस्थित नेताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर वंचित, शोषित और दलित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पू लाल निषाद एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन की संयुक्त नेतृत्व मे आयोजित हुआ। इस अवसर पर एम एल सी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, जिला अध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार पप्पू लाल निषाद एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने समाजवादी पार्टी की विचारधारा को बाबा साहेब के सिद्धांतों के अनुरूप बताते हुए कहा कि पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए संघर्ष करती रही है। वक्ताओं ने पी डीए की एकता और मजबूती के लिए हर स्तर पर कार्य करने का आह्वाहन भी किया।
प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार आज़ पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं मे लगभग 500 से अधिक स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न आयोजन कर बाबा साहब के संघर्षो, विचारों एवं सिद्धांतों पर व्यापक चर्चा करते हुए सामाजिक न्याय के राज की स्थापना का संकल्प लिया।कोरांव विधानसभा के बेलवरिया एवं पचेड़ा मे मूर्ति लगाने की तैयारी की गई थी जिसे स्थानीय प्रशासन ने मूर्ति स्थल के जमीन का हवाला देते हुए मूर्ति लगाने से मना कर दिया। विधानसभा बारा के डेरा बारी मे उपेंद्र चौधरी द्वारा ही बाबा साहब की मूर्ति स्थापित हो पाई जिसका अनावरण डिप्टी सालिसीटर जनरल शिव कुमार पाल एवं एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, राजू पासी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी आदि ने किया।
इसी तरह मेजा के भड़ेवरा मे सपा प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे आयोजन कर जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व सांसद धर्म राज पटेल, बासुदेव यादव , पंधारी यादव, अमर नाथ मौर्य, कृष्ण मूर्ति सिंह, रविन्द्र यादव एडवोकेट, कमला यादव, हाजी परवेज अहमद, संदीप यादव, दान बहादुर मधुर, मो शारिक, आर एन यादव, डॉ राजेश, तारिक सईद अज्जू, महबूब उस्मानी, मो तबरेज, राम सुमेर पाल, जगदीश यादव, रमाकांत पटेल, पियूष श्रीवास्तव, राजू पासी, वजीर खा, सचिन यादव, महेन्द्र निषाद, मोईन हबीबी,शशांक त्रिपाठी, रमाकांत पटेल, मयंक यादव जोंटी, रेहान अहमद, डॉ अमर बहादुर यादव आदि सहित बड़ी संख्या मे पार्टी के नेता एवं कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
बाक्स
विधानसभा क्षेत्रों में सपा विधायकों ने मनाई अंबेडकर जयंती
प्रयागराज। जिले की हंडिया विधानसभा मे विधायक हाकिम लाल बिन्द एवं विधानसभा अध्यक्ष बृज लाल यादव, प्रताप पुर मे विधायक श्रीमती विजमा यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष श्याम सूरत सरोज, सोराव मे विधायक श्रीमती गीता शास्त्री एवं विधानसभा अध्यक्ष श्याम सिंह, फाफामऊ मे विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह, फूलपुर मे पूर्व विधायक मुजतबा सिद्दीकी एवं विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद,कोराव मे विधानसभा अध्यक्ष सोम दत्त पटेल, बारा मे भागीरथ बिन्द, राजू पासी, जयशंकर भारती, करछना मे जगदीश यादव, ननकेश बाबू,मेजा मे विधायक संदीप पटेल, शहर दक्षिणी मे विधानसभा अध्यक्ष मो अजहर, उत्तरी मे संदीप यादव, पश्चिम मे मो शकील, के नेतृत्व मे विभिन्न आयोजन किये गए।शांति पुरम मे पूर्व प्रमुख संदीप यादव के नेतृत्व मे बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहें तथा समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाएं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

