चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 14 अप्रैल (आरएनएस)। जय नारायण क्रिकेट क्लब ने चैंपियंस अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 53 रन से हराकर प्रतियोगिता में पहली जीत हासिल किए हैं।
मंगलवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय नारायण क्रिकेट क्लब ने तीस ओवर में 118 रन ( आदर्श यादव 44, प्रिंस 25 रन, अल्तमश 2/16, कुणाल पाल 1/15, कमल सिंह 1/17, नैतिक 1/25, सचिन यादव 1/27 ) पर बनाए। जवाब किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22.1 ओवर में 65 रन ( शिवांक 14, कमल सिंह 13 रन, अथर्व दुबे 3/06, अयान रहमान 3/15, अफान हबीब 2/21, अंशुमान 1/03 ) पर बिखर गई। मैच में ऐमन सिद्दीकी व रविन्द्र आनंद ने अंपायरिंग और हितेश श्रीवास्तव ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

