० परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने खरसियाँ डभरा मार्ग में किया चक्का जाम
० घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात
सक्ती/फग़़ुरम, 15 अप्रैल (आरएनएस)। तेज रफ़्तार क्रेटा कार की टक्कर से 9 वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों सहित आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।
प्राप्त जानकारी की अनुसार ऋद्धिमा निराला नाम की नौ वर्षीय बालिका जो गर्मियों की छुट्टियों में अपने मामा के घर फग़ुरम आई हुई थी, एक मामा के घर से दूसरे मामा के घर जा रही थी तभी सड़क पार करते समय तेज रफ़्तार क्रेटा कार सीजी 11 बीडी 8433 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, प्रत्यक्ष दर्शियों और परिजनों ने घटना स्थल पर ही बालिका के शव को रखकर हंगामा कर दिया वहीं कार चालक मौके से फरार होकर अपने घर में घुस गया, लोगों ने बताया कि उक्त कार और मालिक फग़ुरम के ही रहने वाले हैं, आक्रोशित ग्रामीणों ने कार मालिक के घर के सामने बच्ची के शव को रखकर प्रदर्शन कर रहें है, वहीं हालात पर काबू पाने भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है, घटना स्थल में प्रशासन के भी आला अधिकारी पहुंच गए हैं लेकिन आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों का कहना है कि घटना कारित करने वाले कार मालिक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, अधिकारी परिजनों को समझाईश देने की कोशिश कर रहें हैं, लेकिन सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन करते हुए अभी भी कार मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

