रामानुजगंज,16 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के प्रमुख आस्था केंद्र पहाड़ी मंदिर का 12वां स्थापना दिवस 16 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था और सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी।कार्यक्रम के अंतर्गत सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन, आरती तथा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।मंदिर समिति के सुभाष जायसवाल ने बताया कि नगरवासियों के सहयोग से ही इसी दिन पहाड़ी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि यह मंदिर पूरे क्षेत्रवासियों के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए एकत्रित होने पर खुशी जताई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सोनी ने भी मंदिर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। पूर्व पार्षद अशोक गौड़ ने कहा कि दुर्गम स्थान पर माता का मंदिर स्थापित होना पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है।इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों में अमीरचंद गुप्ता, अजय गुप्ता, राधेश्याम केसरी, महेश अग्रवाल,लाडो जयसावल, अमित गुप्ता, रवि सोनी,लालमन सोनी, अशोक केसरी, दिलीप केसरी, अंजीत अग्रवाल,उमा शंकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पुजारी पवन पांडे के नेतृत्व में विधिवत संपन्न हुआ।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

