भिलाई 16 अप्रैल (आरएनएस) जनता की शिकायतें अब सीधे फैसले में बदलती दिख रही हैं, जहां सेक्टर-5 स्थित विधायक कार्यालय में रोज की तरह भेंट-मुलाकात के दौरान जब लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे तो माहौल सिर्फ सुनवाई तक सीमित नहीं रहा बल्कि मौके पर ही कार्रवाई की तस्वीर बन गई, देवेंद्र यादव ने एक-एक नागरिक की बात ध्यान से सुनी, हर समस्या को नोट किया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए, इसी दौरान सेक्टर-3 और वार्ड-43 बापूनगर के रहवासियों ने गंदे और दूषित पानी की गंभीर समस्या सामने रखी, लोगों ने बताया कि लंबे समय से खराब पानी की सप्लाई हो रही है जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है, स्थिति की गंभीरता समझते ही विधायक ने देरी नहीं की, सीधे जिला कलेक्टर को फोन मिलाया, पूरी स्थिति बताई और साफ शब्दों में जल्द समाधान के निर्देश दिलवाए, उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी, इस पूरे भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में निगम क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के लोग पहुंचे, किसी ने सड़क की समस्या बताई, किसी ने बिजली कटौती की शिकायत की, तो कहीं सफाई और आवास की दिक्कतें सामने आईं, विधायक ने हर मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होगा, कार्यक्रम के बाद विधायक बापूनगर स्थित गुरुद्वारा पहुंचे जहां प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए, मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और संगत के बीच समय बिताते हुए सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया, उन्होंने साफ कहा कि वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भिलाई के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे, यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक संकेत है कि अब जनता की आवाज सीधे फैसलों तक पहुंच रही है, और यही लोकतंत्र की असली ताकत है।


