रायपुर, 17 अप्रैल 2026(आरएनएस) —गर्मी बढ़ते ही ट्रेनों में सीट के लिए मचने वाली मारामारी के बीच भारतीय रेलवे ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है, दुर्ग से शालीमार के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों को कंफर्म बर्थ देने की तैयारी कर ली गई है, यह विशेष ट्रेन सिर्फ एक-एक फेरे के लिए चलाई जा रही है लेकिन इसका असर हजारों यात्रियों को सीधी राहत देने वाला है, गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल 22 अप्रैल 2026 की रात 21:45 बजे दुर्ग से रवाना होगी और रास्ते में रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 13:45 बजे शालीमार पहुंचेगी, वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल 23 अप्रैल को शाम 17:45 बजे शालीमार से चलेगी और संतारागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर होते हुए 11:15 बजे दुर्ग पहुंचेगी, इस पूरी यात्रा में समय की सटीक प्लानिंग की गई है ताकि यात्रियों को कम परेशानी और ज्यादा सुविधा मिले, खास बात यह है कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए गए हैं जिनमें 10 स्लीपर, 2 एसी-III, 4 जनरल और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं यानी हर वर्ग के यात्रियों के लिए विकल्प तैयार किया गया है, रेलवे प्रशासन का साफ उद्देश्य है कि गर्मियों की भीड़ में यात्रियों को धक्के खाने से बचाया जाए और उन्हें सुरक्षित व आरामदायक यात्रा मिले, यात्रियों से अपील भी की गई है कि यात्रा से पहले समय-सारिणी और स्टॉपेज की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक करें ताकि कोई असुविधा न हो, कुल मिलाकर यह स्पेशल ट्रेन सिर्फ एक सुविधा नहीं बल्कि भीड़ के दबाव में कराहते सिस्टम को राहत देने की एक जरूरी पहल है—और संदेश साफ है, इस गर्मी सफर अब थोड़ा आसान होने वाला है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

