सुल्तानपुर 20 अप्रैल (आरएनएस )। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पहल पर मायंग से नौगवातीर मार्ग के निर्माण को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। यूपी ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने उनके पत्र का संज्ञान लेते हुए पैकेज नंबर यूपी-68208 में वेरिएशन किए जाने की मांग को स्वीकार कर लिया है। मांग स्वीकृत होने के बाद अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अंकुर कौशिक ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अपर सचिव को इस संबंध में पत्र भेजा है, जिससे आगे की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। इस फैसले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा,जिससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

