पीले वस्त्रों में महिलाएं शामिल, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
प्रयागराज 20 अप्रैल (आरएनएस)। प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह की ओर से 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक नैनी के देवरख क्षेत्र स्थित गंगा तट पर राष्ट्र हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिनों तक हनुमंत कथा करेंगे। जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। कथा सुनने के लिए लगभग 5 लाख से अधिक लोगों की भीड़ पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रयाग उत्थान समिति की ओर से आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्र हनुमंत कथा का शुभारंभ सोमवार को मु_ीगंज स्थित जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में हजारों महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर शामिल हुईं। जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुरू होकर गऊघाट, मु_ीगंज, राम भवन और मानसरोवर चौराहा होते हुए श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी के प्रांगण में संपन्न हुई।यात्रा में मेरठ के बैंड, घुड़सवार और दिव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही चिकित्सा शिविर के साथ व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्र श्री हनुमंत कथा से पहले सोमवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पांच हजार से अधिक महिलाओं ने सिर पर कलश और श्री फल लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया। घुड़सवार, रथ, डीजे आदि के साथ हजारों लोग चल रहे थे। रथ पर सवार रामानंद सागर के रामायण सीरियल के राम (अरुण गोविल), सीता ( दीपिका चिखलिया) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) को देखने के लिए लोग आतुर दिखे। मंगल कलश यात्रा मु_ीगंज से निकलकर शहर के कई इलाकों से होते हुए रामबाग पथरचट्टी रामलीला मैदान पहुंची।
इस अवसर महापौर गणेश केसरवानी पूर्व पार्षद विजय वैश्य पार्षद कुसुमलता गुप्ता डा सुशील कुमार सिन्हा, उमेश चंद्र केसरवानी दादा, एवं कृष्ण भगवान केसरवानी ने आरती किया।
मंगल कलश यात्रा का स्वागत किया और समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह आए हुए सभी महिलाओं का और भक्तों का के प्रति आभार व्यक्त किया।
यात्रा का संचालन करते हुए महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने बताया कि 21 अप्रैल को दोपहर 3 बजे अरैल माघ मेला क्षेत्र में बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की हनुमंत कथा का शुभारंभ किया जाएगा।
मंगल कलश यात्रा की अगुवाई
धीरेंद्र प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह, राजेश केसरवानी, शिवम अग्रहरी, रोशनी अग्रवाल, बबलू पांडे, गोपाल जी केसरवानी, प्रवीण केसरवानी, आलोक केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, अभिलाष केसरवानी, पार्षद रूद्रसेन जायसवाल, राकेश जायसवाल, निखिल पांडे, गगन दास गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सुमित केसरवानी अन्नू ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

