बालोद, 22 अप्रैल (आरएनएस)। जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेडिय़ा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

