दुर्ग 23 अप्रैल (आरएनएस) सुपेला इलाके में एक युवक फर्जी “पुलिस” बोर्ड लगाकर थार दौड़ाते हुए सड़क पर ऐसा खौफ फैला रहा था कि आम लोगों की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसके इस खेल का अंत कर दिया, 23 अप्रैल को चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि जुनवानी चौक के पास एक काले रंग की थार में अवैध रूप से “पुलिस” मोनो और बोर्ड लगाकर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा है और लोगों को डराने की कोशिश कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर वाहन को रोका, जांच के दौरान सामने आया कि चालक न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा था बल्कि फर्जी तरीके से पुलिस का प्रभाव दिखाकर लोगों को भ्रमित कर रहा था, मौके पर ही आरोपी समीर वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी आर्य नगर कोहका को हिरासत में लिया गया और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 555/2026 धारा 281 बीएनएस तथा धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल काले रंग की थार वाहन क्रमांक CG 07 CP 8800 को भी जब्त कर लिया, जांच में साफ हुआ कि आरोपी तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन के जीवन को खतरे में डाल रहा था और फर्जी “पुलिस” चिन्ह लगाकर अपना रौब जमाने की कोशिश कर रहा था, इस पूरी कार्रवाई में चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला की टीम की त्वरित और सटीक कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा टाल दिया, पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क पर नियम तोड़ने और फर्जी पहचान दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, यह मामला साफ संदेश देता है—सड़क पर रौब नहीं, नियम चलेंगे और कानून से बड़ा कोई नहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

